लोकसभा चुनाव को लेकर बाजपुर में सपा की अहम बैठक हुई संपन्न
बाजपुर।समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञा चौधरी का आज बाजपुर आगमन पर सपा राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड व जिला उधम सिंह नगर के प्रभारी अरविंद यादव के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञा चौधरी ने बताया की बहुत जल्द डिंपल यादव जी का एक बड़ा कार्यक्रम यहां पर आयोजित किया जाएगा, उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह जिले में अहम बैठक करेंगी, और महिला सभा का विस्तार किया जाएगा, वह अधिक से अधिक महिलाओं को समाजवादी पार्टी में जोड़े जाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस दौरान सपा राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी आम जनमानस के साथ संघर्ष करते हुए उनकी जरूरतों की लड़ाई को लड़ने के लिए हमेशा उनके साथ आंदोलन कर रही है, वहीं उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर सिर्फ जात-पात और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है, अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी जिसको लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व भी पूर्ण रूप से गंभीर है, इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले समय में राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यक्रमों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ तैयार रहे, वहीं उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के संगठन का कारवां निरंतर बढ़ रहा है और आज कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश में विपक्ष की अहम भूमिका को दर्ज कराने में कमजोर और निष्फल साबित हो चुकी है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज जनमानस की लड़ाई में उनकी जरूरत में उनके साथ खड़ा है, इस दौरान उन्होंने बताया कि निरंतर महिलाओं की भागीदारी से समाजवादी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सचिव महिला सभा प्रज्ञा चौधरी जिस प्रकार से जिले के दौरे कर रही हैं उसे महिलाओं की भागीदारी समाजवादी पार्टी के संगठन में बढ़ रही है, इस दौरान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू जिला अध्यक्ष महिला सभा एडवोकेट जया ठाकुर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमित कुमार प्रदेश सचिव यूथ आकाश यादव.राजविंदर कोर, किरण बाला, सुशीला देवी, नाजिम सफी,विनय यादव,मोजूद रहे,
Leave a Reply