Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेता तरुण गहलोत के घर पर तिरंगा लगा कर किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

उधम सिंह नगर उत्तराखंड 9 अगस्त 2022

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ

जसपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के नगर मंडल संयोजक तरुण गहलोत के घर पर तिरंगा लगाकर खारघर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।

वीडियो खबर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य कार्यक्रम के उपरांत सुभाष चौक पहुंचे. जहां उन्होंने सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण नमन किया। इसके उपरांत यही परिस्थिति तरुण गहलोत के निवास पर पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेता तरुण गहलोत के घर की छत पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।हर घर तिरंगा अभियान के नगर मंडल संयोजक तरुण गहलोत ने बताया कि आज से इस अभियान का शुभारंभ हो चुका है आज से ही नगर भर में कार्यकर्ता तिरंगा लगाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। इस दौरान बलराज पासी, एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, खिलेंद्र चौधरी, सरवन सिद्धू, सुधीर विश्नोई, डॉ सुदेश कुमार, अशोक खन्ना, विकल्प फोटी, सनी पधान,चेतन बंसल,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *