
उधम सिंह नगर, उत्तराखंड( 9 अगस्त 2022 )
कुमाऊं मिडडे न्यूज ब्यूरो
जसपुर। भाजपा के नवनीत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रथम बार जसपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जहां बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की खासा जोश देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के धर्मपुर बॉर्डर पहुंचने के उपरांत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर। प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बाइक रैली के दौरान युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार ,अंकुर सक्सेना ,निखिल,बृजेश चौहान ,चेतन विशाल , मोनू , सोनू आदि खासी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply