Advertisement

…ज़ब दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, दुल्हन ने निकाह से किया इनकार, बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात

प्रतीकात्मक फोटो

नैनीताल – उत्तराखंड (22 अगस्त 2022)

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर क्षेत्र में दूल्हे के अरमानों पर तब पानी फिर गया जब ऐन वक्त पर दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया. जब निकाह पढ़ने के लिए दूल्हें को ले जाया गया तब दुल्हन की बहन ने दूल्हे की उम्र और उसके पैरों में तकलीफ होने की बात कहते हुए निकाह के रस्मों को रुकवा दिया. जिसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों क समझा-बुझाकर वापस भेजा. जहां बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई.

adv.

कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवती की बरात शनिवार दोपहर बरेली से आई थी। शादी समारोह आंबेडकर नगर स्थित बरातघर में रखा गया था। दुल्हन पक्ष ने बरातियों की खूब खातिरदारी की। निकाह की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच दुल्हन की बहन ने देखा कि दूल्हा बदला हुआ है। उसकी उम्र ज्यादा है और पैरों में भी कोई दिक्कत है।इसकी सुगबुगाहट से घरातियों में कानाफूसी शुरू हो गई। दुल्हन को बुलाया गया तो उसने देखते ही निकाह से इनकार कर दिया। इसके बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। घरातियों ने आरोप लगाया कि दिखाया गया युवक दूसरा था। हम इस लड़के से निकाह के लिए राजी हो भी जाएं, लेकिन उसकी उम्र दुल्हन से काफी अधिक है और उसके पैर में दिक्कत है, इसलिए वे किसी हाल में निकाह नहीं करेंगे।

adv.


हंगामे के बाद पुलिस ने किया हस्तक्षेप
दूल्हे के परिवार वालों का कहना था कि दुल्हन पक्ष के लोग कई बार उनके घर आकर दूल्हे को देख गए थे, लेकिन आज शादी करने से मना कर रहे है। ऐसे में उनकी समाज में बदनामी हो रही है। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
दुल्हन के बिना लौट गई बारात
उसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। इधर, सीओ अभिनय चौधरी ने बताया कि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने मस्तान पेट्रोल पंप के सामने भीड़ एकत्रित देखी जिन्हें तितर-बितर कर दिया गया। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *