Advertisement

भाजपा ने की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा, खिलेन्द्र चौधरी क़ो प्रदेश महामंत्री की ज़िम्मेदारी

फाइल फोटो खिलेन्द्र चौधरी

देहरादून-उत्तराखंड ( 23 अगस्त 2022)

देहरादून।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

भट्ट ने अपनी टीम में आठ प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश उपाध्यक्ष को जगह दी है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदल दिए गए हैं। एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया गया है।

इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया हे ।

खिलेंद्र चौधरी को प्रदेश महामंत्री की ज़िम्मेदारी

जसपुर के पार्टी के वरिष्ठ नेता खिलेंद्र चौधरी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। खिलेन्द्र चौधरी इस से पूर्वी भी संगठन मे कई अहम पदों पर रह चुके हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *