
उधम सिंह नगर- उत्तराखंड,( 28 अगस्त 2022)
जसपुर के लकड़ी व्यापारियों ने
देहरादून के सेलाकुई डिपो मे
मंडी शुल्क को लेकर हो रही परेशानी के चलते आज लकड़ी नीलामी का बहिष्कार किया। परेशान व्यापारियों ने वन विकास निगम द्वारा ही मंडी शुल्क लेने की मांग करते हुए प्रांतीय विक्रय प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। मांगे पूरी न होने तक नीलामो का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। यहां बता दें कि इससे पूर्व लकड़ी व्यापारियों ने लाल कुआं डिपो मे भी लकड़ी नीलामी का विरोध किया था।
आज जसपुर लकड़ी व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने देहरादून के सेलाकुई में एकत्र लकड़ी व्यापारियों ने कहा अविभाजित यूपी के समय मंडी शुल्क वन विकास निगम लेता था। उत्तराखंड बनने के बाद भी मंडी शुल्क वन विकास निगम के डिपो में लिया जाने लगा। कृषि बिल लागू करने के बाद मंडी शुल्क समाप्त कर दिया था। कृषि बिल वापस लेने के बाद मंडी शुल्क पुन: लागू कर दिया गया है। यूपी मे मंडी शुल्क 1.5% लिया जाता है। जबकि उत्तराखंड में 2.5% लिया जा रहा है। उत्तराखंड में भी मंडी शुल्क 1.5% करने की मांग की। कहा मंडी समिति के अफसर, सड़कों पर खड़े होकर मंडी शुल्क वसूल रहे हैं। लकड़ी व्यापारियों ने मंडी शुल्क को वन विकास निगम को लेने की मांग की।इसके बाद उन्होंने नीलाम का बहिष्कार कर वन विकास निगम के प्रांतीय विक्रय प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। विक्रय प्रबंधक ने व्यापारियों की समस्या का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में जसपुर लकड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहनवाज आलम, महासचिव अशरफ तसलीम भुट्टू, शाहिद हुसैन,मुशर्रफ हुसैन मो. , शाहरुख अली मो. अफजाल, जाबिर हुसैन मो. उमर, मा. सुलेमान हाजी शमशाद मुमताज हुसैन,दिलशाद, शहाजद आदि शामिल थे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply