
केदारनाथ-उत्तराखंड 18 अक्टूबर 2022
उत्तराखंड के केदारनाथ में एक बेहद दुखद घटना सामने आई। केदारनाथ दर्शन को श्रद्धालुओ को लेजा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होजाने के चलते यह हादसा हुआ । हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

सीईओ यूकाडा सी रविशंकर ने जानकारी दी कि हादसा मंगलवार सुबह 11:40 बजे हुआ है। मृतकों में तीन यात्री गुजरात, एक कर्नाटक, एक तमिलनाडु और एक झारखंड का है। पायलट मुंबई के रहने वाले हैं। डीजीसीए और केंद्र को हादसे को जांच सौंपी जाएगी। प्राइवेट हेली सेवा की जांच होगी।

मृतकों के भी शव बरामद किये
वहीं अगले आदेश तक केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है। हादसे के दो घंटे बाद भी मलबे से आग की लपटें उठती रहीं। रेस्क्यू टीम द्वारा सातों मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया।
हादसे की जांच के दिये आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सीएम सिंह धामी ने हादसे पर जताया दुख

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए।’
हादसे में मृतकों की सूची:
कैप्टन अनिल सिंह (पायलट)
पूर्वा रामानुज
क्रुति
उर्वी
सुजाथा
प्रेम कुमार
कला रमेश
मौसम खराब बना हादसे का सबब
इस घटना में राहत बचाव के लिए टीमें लग गई हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है।कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी कारण हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने जताया दुख
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना पर दुख जताया है।
वही इस घटना के बाद उत्तराखंड मे अलग अलग स्थानों से जनप्रतिनिधियों ने घटना पर दुःख जताया हे।


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply