Advertisement

संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ- बताया गया महत्व

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड (27 नवंबर 2022)
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ

जसपुर।जिलेभर में जहाँ संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल-कालेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई।
वही जसपुर के सिविल जज मनोज सिंह राणा द्वारा कोर्ट परिसर में संविधान दिवस पर शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहां की भारत का संविधान सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान है हमें भारत के संविधान की भाषा को हर व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए उन्होंने संविधान के मौलिक अधिकारों की भी जानकारी दी इस मौके पर पैनल अधिवक्ता राजवीर सिंह,भजन सिंह, पीएलबी डॉ बीएस गौतम, सोनू कुमार, आदेश कुमार, लता रानी, मुनेश रानी, संगीता रानी,एन कोर्ट के दर्जनों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *