Advertisement

नौसेना दिवस के अवसर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून उत्तराखंड( 05 दिसंबर 2022)
देहरादून।रविवार को नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय के कार्यक्रम में इंडियन वार्निंग इनफार्मेशन एंड नेविगेशन सर्विस और मेरिटाइम इनफार्मेशन चार्ट का लोकार्पण हुए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

साथ ही नौ सेना की प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश की सुरक्षा में नौसेना के योगदान की सराहना की। राज्यपाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना पर हम सब को गर्व है। कहा आज का दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान नौसेना के ऑपरेशन ट्राइडेंट की उपलब्धियों को भी याद करने का दिन है। जिस ट्रांसफॉर्मेशन, डिजिटलीकरण के साथ मैप बनाने का कार्य भी नौसेना कर रही है, वह गर्व की बात है। सीएम धामी ने कहा कि नौसेना का इतिहास शौर्य और पराक्रम का है। यहां जिस प्रकार नौसेना ने साइंस एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग कर डिजिटल मैप तैयार करना आरम्भ किया गया है वह आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार कर रहा है। यहां चीफ हाइड्रोग्राफर वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा, ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर रियल एडमिरल लोचन सिंह पठानिया आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *