Advertisement

इधर हुई कानाफूसी.. उधर दूल्हे के अरमानो पर फिर गया पानी!

प्रतीकात्मक फोटो


देहरादून,उत्तराखंड (10 दिसंबर 2022 )
दूल्हे के हल्दी भी लगी… सहरा भी सर पर सजा….और फिर वह समय भी आ गया जब घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे राजा दुल्हन को लेने निकल पड़े… बैंड बाजे की धुन पर बाराती जमकर थिरक रहे थे। बारी बारी से शादी की हर एक रस्म को अदा किया जा रहा था। लेकिन तभी दुल्हन के रिश्तेदारों की कानाफूसी ने दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर डाला । हालात इतने बिगड़े कर मामला पुलिस तक जा पहुंचा।मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा हे।दरअसल हुआ यूं कि फेरों से पहले दुल्हे की पोल खुलने से शादी में हंगामा खड़ा हो गया। ऐन वक्त पर शादी टूट गयी। विवाद इतना बड़ा कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। दुल्हन के परिजनों ने मामले में दुल्हे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। देहरादून धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में बृहस्पतिवार रात को विवाह समारोह था। सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। बाराती नाचने गाने में मस्त थे। फेरों से पहले अचानक दूल्हे की खुली पोल खुल गयी और वहां हंगामा खड़ा हो गया। रिश्तेदारों की कानाफूसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। देर रात खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। दरअसल लड़का और लड़की के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वाले आसानी से राजी हो जायें इसके लिए लड़की ने दूल्हे को आर्मी अफसर बताया था। आर्मी अफसर से बेटी की शादी के लिए लड़की के परिवार वाले आसानी से राजी हो गयी। लेकिन गुरुवार को शादी के दिन तब सारी कहानी बिगड़ गई जब रिश्तेदार दूल्हे को लेकर कानाफूसी करने लगे। पता चला कि दूल्हा आर्मी अफसर नहीं है। यह बात जब लड़की पक्ष के कानों में पड़ी तो हंगामा शुरू हो गया। देर तक हंगामे की स्थिति रही और आखिरकार शादी नहीं हो पायी और प्रेमी युगल की पूरी प्लानिंग धरी रह गयी। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *