Advertisement

भाजपा अपने नेताओं को दायित्व बंटवारा जल्द: प्रदेश प्रभारी

देहरादून -उत्तराखंड (11 दिसंबर 2022)

बीते लंबे समय से दायित्व मिलने का इंतजार देख रहे भाजपा नेताओं के लिए एक अच्छी खबर है। भाजपा अपने नेताओं को दायित्व बंटवारा जल्द करने जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने यह बयान जारी कर पार्टी नेताओं की उम्मीदो को जगा दिया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस पर मंथन चल रहा है और जल्द इस कार्य को पूरा किया जाएगा।

शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा निष्ठावान कार्यकर्ताओं का पार्टी सम्मान करती है। कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करता है, उसे एक दिन निश्चित रूप से मुकाम मिलता है। उनसे पूछा नई सरकार के गठन के बाद से अभी तक अधिकांश दायित्व आवंटित नहीं हुए हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा मंथन चल रहा है, जल्द निर्णय लिया जाएगा। गौतम ने कहा कि विभिन्न मोर्चा और जिलाध्यक्षों के बाद उनकी टीम बनाने का काम शुरू होगा।साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एवं पदाधिकारियों को घर घर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ और पन्ना स्तर के साथ साथ अब घर घर सक्रियता बढ़ाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 51 फीसदी मत प्रतिशत का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *