
उत्तराखंड-उधम सिंह नगर(0 4 जनवरी 2022)
जसपुर मे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने जसपुर, भोगपुर डाम, गढ़ीनेगी एवं हरियावाला में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलनो में पार्टी कार्य कर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अजय भट्ट ने संगठन की मजबूती व सरकार की नीतियों क जन तक पहुंचाने का पार्टी पदाधिकारियों में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने नगर पंचायत महुआडाबरा में जल्द ही रेडियो स्टेशन का निर्मा कराने की बात कही। बताया कि रेडियो स्टेशन के निर्माण अब कोई अड़चन नहीं है।

आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुभाष चौक स्थित मिलन वेंकट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद भट्ट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से अजय भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने रोडवेज बस अड्डा, स्टेडियम, चीनी मिल उच्चीकरण, गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित कर किसानों को भुगतान दिलाने को मांग पत्र सौंपे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी उनके समक्ष समस्याएं रखीं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने जहाँ केंद्रीय राज्य सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने और संगठन को मजूबत करने पर जोर दिया।वहीं अजय भट्ट ने इस दौरान ग्राम निजाम में ढाई करोड़ से बन रही पेयजल योजना का निरीक्षण कर भोगपुर डाम में दस लाख रुपये से दो खड़ंजे बनवाने की घोषणा की। जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण कराने एवं मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने सरकारी अस्पताल में 15 जनवरी तक अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने की बात कही। आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक हैं। इस बार पार्टी प्रत्याशी को चेयरमैन बनाना है। सांसद भट्ट ग्राम गढ़ीनेगी, हल्दुआ शाहू एवं हरियावाला में भी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।इस मोके पर एससी एसटी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा,सुधीर विश्नोई, विनोद प्रजापति, डॉ. सुदेश, खड़क सिंह सिंह, तरुण गहलोत, सरवन सिद्धू,मनोज पाल, बलराम तोमर, विनीत कुमार,अशोक खन्ना, अनिल नागर,ब्रजवीर चौधरी,आर.एस चौधरी, रोबी पधान, सनी प्रधान,अंकुर सक्सेना, अमित नारंग, विकल फोटी, दीपक अरोरा, अभिषेक चौहान, चेतन बंसल,राजकुमार चौहान,आदि बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply