
उधम सिंह नगर उत्तराखंड (04 जनवरी 2023 )
लगातार जारी कड़ाके की ठंड के बीच सर्दी का सितम बदस्तूर जारी है। नए साल के आगमन के साथ ही कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है।उधम सिंह नगर जिले में लगातार चौथे दिन भी बुधवार को शीतलहर और गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से कड़ाके की ठंड रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी जिले में इसी तरह की कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
जसपुर मे भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप न खिलने से लोग ठंड से बेहाल नजर आए। हाईवे पर घने कोहरे के बीच संचालित वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। नगर के मुख्य चौराहों पर भी श्रमिक ठंड से ठिठुरते दिखे। कोहरे के कारण रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। कड़ाके की ठंड के बीच अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या कम रही। हाला कि जसपुर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था लगातार की जा रही है । मौसम वैज्ञानिको की माने तो कल बृहस्पतिवार को भी जिले में इसी तरह ठंड पड़ेगी। शीतलहर का प्रकोप भी इसी तरह रहेगा।
कोहरे और ठंड से लोग घरों में कैद
कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में दो दिनों से धूप न निकलने, कोहरे, ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोग घरों में कैद हैं। ठंड से बचने के लिए लोगों को आग, गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बुधवार को भी क्षेत्र में छाया कोहरा एवं शीत लहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को भी धूप नहीं निकली और आसमान को धुंध एवं कोहरा छाया रहा। इससे ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड के ठिठुरन से बचने के लिए लोग आग, हीटर एवं गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply