
उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (12 जनवरी 2022)
(अंकुर जैन ब्यूरो चीफ )
जसपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बालक और बालिका वर्ग में 45 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

आज सुभाष चौक से भाजयुमो द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसका भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिला कार्यवाह राजीव कौशिक, जिला महामंत्री डा. सुदेश कुमार, नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत व मंडी उपाध्यक्ष सरवन सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में मनजीत सिंह प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1100 रुपये, द्वितीय समीर 700
रूपये, तृतीय अनिल 500 का इनाम देकर सम्मानित किया गया।भाजयुमों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गया।बालिका वर्ग में प्रथम आने पर सुहानी को 1100 रुपये, द्वितीय वंशिका को 750 रूपये व तृतीय सारिका नाज को 500 रुपये का नगद इनाम देकर सम्मानित किया। वहीं सचिन कुमार, हरप्रीत सिंह, राहुल कुमार, शिवम व संजना, सानिया, मनीषा को 250-250 रुपए का नगद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैराथन दौड़ के कोच केवल सिंह संधू और हरिओम सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया
इस अवसर पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक चौहान, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, अंकुर सक्सेना, आशीष चौहान, निखिल राजपूत, प्रदीप मोनू, अनुराग गौतम, गगन खन्ना, गगन सिंह, सुशांत विश्नोई, मुनीश जैन, डा. सतांशु पंडित, अशोक प्रजापति, विनोद प्रजापति, मनोज कुमार, पीयूष जोशी, अनिल जोशी, तुषार विश्नोई, चेतन बंसल बड़ी संख्या मे पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply