
उधम सिंह नगर- उत्तराखंड (16 जनवरी 2022)
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ
जसपुर। पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र सिंह ने आज लाखों की लागत से बनी 3 टाइल्स रोड का लोकार्पण किया।
पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति काशीपुर द्वारा निर्मित ग्राम भरतपुर में 19.27 लाख रुपए की लागत से टाइल्स रोड , ग्राम करनपुर में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से, और ग्राम गढ़ीनेगी में लगभग 10 लाख रुपए से टाइल्स रोड का लोकार्पण पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष सरवन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत,ग्राम प्रधान हुकम सिंह, करनपुर ग्राम प्रधान ओंकारदीप सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाठला, विजय मक्कड़, सांसद प्रतिनिधि रूपेश बाठला, संजय खन्ना, ब्रजवीर सिंह, डॉ शिवकिशोर, मदन लाल प्रजापति,बृजेश गिरी,पहलवान चंद्र वर्मा,जसवीर सिंह, श्यामलाल, हरपाल सिंह, सुखराम सिंह, अंकुर, प्रशांत कुमार,,सुखदेव सिंह, लखविंदर सिंह, प्रेम सिंह, मुकेश कुमार, सुरजीत सिंह ,गौरव रहेजा, भाजयुमों अध्यक्ष अभिषेक चौहान,चेतन बंसल, निखिल राजपूत, पीयूष जोशी,आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply