Advertisement

जसपुर: भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान के निवास पर हुआ नवनीत मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

उधम सिंह नगर उत्तराखंड, (21 जनवरी 2023)

(अंकुर जैन,ब्यूरो चीफ)
जसपुर । भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त तीनों मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित मंडल उपाध्यक्ष खड़क सिंह चौहान के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, मेघावाला – भरतपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर व महुआडाबरा मंडल अध्यक्ष गौतम गिरी को फूल मालाओं के साथ अंग वस्त्र और रामायण भेंटकर भव्य स्वागत किया। साथ ही प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर विश्नोई का भी स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज को एक जुट करने का आहवान किया तथा नवनियुक्त अध्यक्षो के उत्तम कार्यकाल हेतु उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों और कार्यशैली पर चलकर सबका साथ, सबका विकास, सबका साथ के मूल मंत्र के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री डा. सुदेश कुमार, मनोज पाल, खड़क सिंह चौहान, शीतल जोशी, विजेंद्र गहलोत, बलराम तोमर, विनोद प्रजापति, तरूण गहलौत, विनीत चौहान, भूदेव सिंह चौहान, कमल चौहान, अमित नारंग, अभिषेक चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, ऊमा विश्नोई, मोहिनी जोशी, विमला देवी आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *