उधम सिंह नगर-उत्तराखंड (24 जनवरी 2022)
सोमवार को किच्छा कोतवाली क्षेत्र के गोकुलनगर गांव से एक सनसनी ख़ेज़ वारदात सामने आई। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोद डाला। हल्द्वानी एसटीएच में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका का एक तीन वर्ष का बेटा है। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने पत्नी पर शक के चलते वारदात को अंजाम दिया।घटना से आसपास छेत्र में सनसनी मची हुई हे।
जानकारी के अनुसार, फरजाना (22) पुत्री मो.सद्दीक निवासी ग्राम गोकुलनगर किच्छा का निकाह चार वर्ष पहले रिजवान अली पुत्र शराफत अली निवासी गैस एजेंसी रोड, किच्छा के साथ हुआ था। फरजाना और रिजवान के बीच किसी बात पर विवाद चल रहा था। इसके चलते फरजाना पिछले करीब आठ महीने से मायके में रह रही थी। सोमवार को रिजवान गोकुलनगर अपनी ससुराल में फरजाना से मिलने आया था। फरजाना अपने कमरे में अकेली बैठी थी। दोपहर करीब एक बजे रिजवान ने मौका पाकर फरजाना के गले, पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। शोर होने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर आ गए। फरजाना को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी एसटीएच में इलाज के दौरान फरजाना की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पति की नशे की लत व मारपीट से अज़ीज़ फरजाना
आठ महीने से रह रही थी अपने मायके में,, यही दिया घटना को अंजाम
फरजाना आठ महीने से अपने मायके में रह रही थी। क्यों कि पति की मारपीट व नशे की लत ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया था।फरजाना का तीन वर्षीय पुत्र अरसान भी उसके साथ ही रहता था। नशे के आदी रिजवान अली को यह बात अखर गयी और उसने ससुराल जाकर फरजाना की हत्या कर दी।
फरजाना के पिता मो. सद्दीक निवासी ग्राम गोकुल नगर किच्छा में प्राइवेट बस में चालक हैं। 30 दिसंबर 2018 को फरजाना का निकाह रिजवान अली पुत्र शराफत अली निवासी गैस एजेंसी रोड किच्छा के साथ हुआ था। उस समय रिजवान का परिवार उत्तम नगर दिल्ली में रहता था। रिजवान मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। शादी के बाद रिजवान अपनी पत्नी के साथ किच्छा वापस आ गया और अपने नाना के साथ मछली की आढ़त पर बैठने लगा। दो साल बाद रिजवान नशे का आदी हो गया। इस कारण घर में आर्थिक तंगी का दौर शुरू हो गया। आरोप है कि फरजाना के खाना खर्चा मांगने पर रिजवान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद फरजाना अपने मायके आ गई। इसके छह महीने बाद रिजवान के परिवार वाले राजीनामा कर फरजाना को अपने साथ ले गए, लेकिन कुछ दिन सही रहने के बाद रिजवान ने फरजाना के साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी। इस कारण फरजाना पिछले आठ महीने से अपने मायके में ही रह रही थी।
मासूम के सर से उठा मां का साया। माँ की मौत से बेखबर रहा अरसान

किच्छा। बाप की दर्रीन्दगी से दूर तीन वर्षीय मासूम अरसान अपनी ममता की छाँव में परवरिश पा रहा था। कि बाप ने उस की सिर से माँ का साया ही हटा डाला। फरजाना ने निकाह के एक वर्ष बाद अरसान को जन्म दिया था। रिजवान की नशे की लत के कारण घर की जरूरत पूरी नहीं होने के साथ अरसान की परवरिश भी ठीक से नहीं हो पा रही थी। इस कारण फरजाना ने घर छोड़ने का फैसला लिया था। अरसान को अभी यह नहीं मालूम है कि उसके पिता ने मां की हत्या कर दी है। वह हल्द्वानी में मां की मौत के बाद भी बेखबर दिखा। उस मासूम को तो यह भी नहीं पता है कि उसकी मां अब उसे कभी नहीं मिलेगी। वह नाना की गोद में था और नाना रो-रोकर यही कह रहे थे कि अब इस मासूम का क्या होगा।
… तो रिजवान हत्या का मंसूबा ही बना कर गया था!
बताया जा रहा हे कि घटना से एक दिन पूर्व रिजवान अपनी मां साबरी और भाई इमरान के साथ फरजाना को लेने गोकुल नगर गया था, लेकिन फरजाना ने मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के डर से रिजवान के साथ रहने को मना कर दिया। इसके बाद रिजवान ने उसे ठिकाने लगाने का मन बना लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को फरजाना के पास जाने से पहले रिजवान हत्या का मन बना चुका था। उसने बाजार से सब्जी काटने वाला धारदार चाकू खरीदा और फरजाना के घर पहुंच गया। फरजाना उस समय अपनी बड़ी बहन के साथ अपने कमरे में थी। उसके पिता व भाई अपने काम पर गए हुए थे। रिजवान ने फरजाना की बहन को कमरे से बाहर भगा दिया। फरजाना को अकेला देखकर रिजवान ने उस पर चाकुओं से वार कर दिया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply