Advertisement

भाजपाईयों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा का किया जोरदार स्वागत

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड (5 जनवरी 2022)

अंकुर जैन,ब्यूरो चीफ

जसपुर।सिंघल नर्सिंग होम पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बनने के बाद प्रथम बार जसपुर आगमन पर एड०हुकुम सिंह का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।

नवनीत जिलाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) हुकुम सिंह को मिठाई खिलाते पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल

पूर्व विधायक डॉ सिंघल ने हुकुम सिंह को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिला महामंत्री डॉ सुदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी और एकजुटता का संदेश दिया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई , व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत , मंडी उपाध्यक्ष सरवन सिंह,निवर्तमान मण्डल महामंत्री विनोद प्रजापति, प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रहम्मानंद लाहोरी , ग्राम प्रधान अनिल चौहान, फीकापार सोसायटी अध्यक्ष मनोज चौहान ब्रजवीर चौधरी, अशोक खन्ना, मंगुलाल,डॉ शिवकिशोर, बृजेश गिरी,शाहिद सेनापति, अश्वनी अरोरा,मदनलाल प्रजापति, अभिषेक आर्य, आशीष चौहान, बृजेश चौहान, ब्रजेश जोशी, गगन सिंह, अनुराग गौतम, निखिल राजपूत, चेतन बंसल,पीयूष जोशी, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार समेत आदि कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *