Advertisement

जसपुर:भाजपा नगर मंडल के अभिषेक महामंत्री, रणवीर उपाध्यक्ष,अनिल मिडिया प्रभारी, सरवन सिद्धू भरतपुर मंडल के उपाध्यक्ष बने

उधम सिंह नगर,उत्तराखंड, (15 फरवरी 2022 )

जसपुर विधानसभा में भाजपा के तीनो मंडलो की कार्यकारणी की घोसड़ा की गई। जसपुर नगर मंडल में अभिषेक चौहान को नगर महामंत्री की ज़िम्मेदारी मिली हे वही रणवीर चौधरी को उपाध्यक्ष, अनिल जोशी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जब के भरतपुर मंडल में सरवन सिद्धू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम

मंगलवार को जसपुर नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कुलदीप बंसल, बीना नागर, विनोद प्रजापति, रणवीर चौधरी को उपाध्यक्ष, विशाल कुमार, अभिषेक चौहान को महामंत्री तो रेखा गुप्ता, विमल अग्रवाल, अनीता पवार, बृजेश जोशी, सूरज कुमार को मंत्री बनाया है। संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अनिल जोशी मीडिया प्रभारी, गगन कुमार आईटी संयोजक, गगन कुमार सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदार दी है। नगर पंचायत महुआडाबरा मंडल अध्यक्ष गौतम गिरी ने सुनील शर्मा, राजेंद्र चौहान, विजयपाल सैनी को उपाध्यक्ष, मनप्रीत लाडी, पंकज बाल्मीकि को महामंत्री, पुष्पेंद्र कुमार, माया सैनी, सुरेंद्र चौधरी, रविंद्र प्रताप, रवि कश्यप को मंत्री बनाया है। महिपाल चौहान कोषाध्यक्ष, विकास कुमार मीडिया प्रभारी, ब्रह्मपाल चौहान आईटी संयोजक, डॉ. भागेश सोशल मीडिया संयोजक बनाये हैं। भरतपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर द्वारा भी अपनी टीम की घोषणा की गई है।आज बुधवार को जशपुर नगर मंडल अध्यक्ष के नवनियुक्त पदाधिकारियों का बीआरसी प्रांगण में स्वागत किया गया। इस दौरान नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के आलावा खड़क सिंह चौहान, डॉक्टर सुरेश,मनोज पाल, कमल चौहान, सुधीर विश्नोई, तरुण गहलोत, अमित नारंग,, बलराम तोमर,अशोक खन्ना, चेतन बंसल, गपली,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *