Advertisement

डॉ.सिंघल ने अपने निवास पर नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का किया स्वाग

आज पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने निवास स्थान पर सभी नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों, तीनों मण्डल कार्यकारिणी और नवनियुक्त मोर्चों के अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा जी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ सिंघल ने कहा कि उन्होंने जसपुर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जसपुर आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष जी से भी माननीय मुख्यमंत्री के जसपुर में शीघ्र कार्यक्रम हेतु प्रयास करने का आग्रह किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार , जिलामहामंत्री डॉ सुदेश चौहान , मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान , नगर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार चौहान , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गौतम गिरी और राजकुमार गुम्बर , जिला उपाध्यक्ष कमल चौहान और लविश अरोरा , भाजयुमों जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल , जिला मंत्री अमित नारंग , मधुरिमा वर्मा और चकित हुडिया जी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा हुकम सिंह , मंडी उपाध्यक्ष सरवन सिंह , प्रदेश मंत्री योगराज सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया , सुधीर विश्नोई , तरुण गहलोत , विनीत चौहान , आंनद सिंह , विरमल सिंह , विनोद प्रजापति , विशाल कश्यप , मण्डल महामंत्री मनप्रीत लाडी , भाजयुमों अध्यक्ष मंदीप सिंह ,पीयूष जोशी औऱ अमित गोल्डी , महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा विश्नोई , बबिता सिंह , और रेखा तिवारी , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष समरपाल सिंह , गगन कुमार और रामलाल , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक खन्ना , नगर मंडल उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी,हरि सिंह और राजू ठाकुर , गुरचरण सिंह तोता जी, सरदारा सिंह , मिथलेश देवी , वीरेंद्र सैनी , डॉ विजयपाल सैनी , अनिल जोशी , बृजेश जोशी , सूरज सिंह , विमल अग्रवाल , संजय गर्ग , वीरेंद्र चौहान , करन चौधरी , सुनील चौधरी , जितेंद्र यादव ,ब्रजवीर चौधरी , डॉ शिवकिशोर , मदन प्रजापति , गौहर अली , नसीम अहमद समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *