Advertisement

आत्मा संस्था के अध्यक्ष मुख्तार सिंह ने 300 फलदार वृक्षों का किया निशुल्क वितरण

ग्रामीणों को निशुल्क पौधा वितरण करते मुख्तार सिंह

उधम सिंह नगर,उत्तराखंड, (3 अगस्त 2023 )

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ,
जसपुर। नगर के जाने माने समाज सेवी व आत्मा संस्था के अध्यक्ष मुख्तार सिंह गुम्मन ने एक बार फिर ग्रामीणों को निशुल्क फलदार वृक्ष वितरण किए।

बुधवार को उद्यान विभाग के सहयोग से आत्मा संस्था के अध्यक्ष मुख्तार सिंह घुम्मन ने ग्राम रामनगर बन में ग्रामीणों को लीची के 250 और आम के 50 पौधों का वितरण किया। मुख्तार सिंह एवं पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। इस दौरान पुष्पेंद्र, सतवीर सिंह, राकेश, जोगेंद्र, सोमवती, वाजिद, मुननी,शकुंतला, जयवीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *