उधम सिंह नगर उत्तराखंड (18 अगस्त 2023)
कुमाऊँ मिड डे न्यूज़ ब्यूरो

जसपुर।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का आज जसपुर पहुंचने पर मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।यहां पहुंचे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़ रहा है।

भाजपा सभी वर्गों और धर्मों का सम्मान करती है।उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूरे बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश लगातार तरक्की कर रहा है।इस के साथ
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने भाजपा का झूठा भय दिखाकर अल्पसंख्यकों का शोषण करने का काम किया है। अल्पसंख्यकों को हमेशा सिर्फ वोट बैंक के रूप में इन पार्टियों ने इस्तेमाल किया।
शुक्रवार को ग्राम राजपुर आगमन पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने बाइक-कार रैली निकालकर जोरदार खैरमकदम किया। इस के बाद चेयरमैन पुत्र व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी रशीद के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश, प्रदेश में अल्पसंख्यको के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने इन योजनाओं की जानकारी भी भी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी राशिद, प्रधान प्रतिनिधि फखरुद्दीन, मो. नबी, अनीस अहमद, डॉ. शादाब, मो.रफी, शमसुद्दीन, डॉ. शादाब, मो. असलम, खलील अहमद, इंतजार,अहमद, जुल्फकार जुल्लू, मास्टर खालिद, मोर्चा नगर अध्यक्ष नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply