Advertisement

जसपुर:कार्यशाला में वोटर चेतना महाअभियान की दी जानकारी

जसपुर।आज दुल्हन पैलेस में भाजपा के वोटर चेतना महा अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक हुई जिस में बूथ जीता, चुनाव जीता की रणनीति पर फोकस करने का आहवान किया गया।इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई गई।

आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि बाजपुर विस चुनाव में प्रत्याशी रहे राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीता, चुनाव जीता की थीम पर जानकारी दी। इस मौके पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों संगठन को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई गई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ के वोटर को विश्वास में लाने का प्रयास करना है। सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ भी बताना है।साथ ही बूथ मजबूत हो तो चुनाव में जीत सुनिश्चित हो जाती है। वक्ताओं ने प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करने का आह्वान किया।कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुरेंद्र चौहान, खड़क सिंह,डॉ. सुदेश आदि ने संबोधित किया।इस दौरान राजकुमार,, योगराज सिंह, राजकुमार गुंबर, , तरुण गहलोत,डॉ. एमपी सिंह,सरवन सिद्धू,अशोक खन्ना,ब्रजवीर चौधरी, महेश प्रजापति, अशोक खन्ना, बलराम तोमर, प्राशीष, अभिषेक चौहान, हाजी राशिद, सुधीर विश्नोई, अमित विश्नोई जुम्मा ठेकेदार, सचिन बाठला,सुधा शर्मा अंकुर सक्सेना, पीयूष जोशी,उमा, अनीता, रणवीर चौधरी, मोबीन अहमद, शाहिद सेना पति,निखिल राजपूत,जितेंद्र यादव, चेतन अग्रवाल, ललित शर्मा सहित सभी मंडल संबंधित समितियां के पदाधिकारी वे सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *