पोड़ी।भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ-2025 के अंतर्गत एक दल ने जनपद पौड़ी के विकासखंड वीरोंखाल में पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।
कृषि मंत्रालय के उप सचिव (विस्तार) श्री अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे दल ने किसानों को उनकी मातृभाषा गढ़वाली में संवाद कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं, नई तकनीकों, उन्नत बीजों, जल प्रबंधन, जैविक खेती की वैज्ञानिक विधियों, और नवीन कृषि शोधों के बारे में विस्तार से बताया। दल में उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती और क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री जिस्नु के. जे. भी शामिल थे।
श्री अनूप सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘लैब टू लैंड’ नारे के तहत हम कृषि शोध को खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों की आय वृद्धि के लिए इस तरह के अभियानों को महत्वपूर्ण मानते हैं और स्वयं इसमें सक्रिय हैं। आईसीएआर की रिसर्च का लाभ काश्तकारों को मिले, इसके लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनता के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कृषि मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com
Leave a Reply