Advertisement

मुकदमे से बचने को निकाह…अब जलती अगरबत्ती से दागता है पति, मुकदमा दर्ज; जानें पूरा मामला

हल्द्वानी।बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की युवती ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म, प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए उससे निकाह किया गया। अब पति उसके शरीर पर जलती अगरबत्ती दागता है।

पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि बनभूलपुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति से वर्ष 2022 में उसकी कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी से पहले उसने अपहरण कर दुष्कर्म किया था। मामला कोर्ट पहुंचा तो आरोपी मान-मनौव्वल करने लगा। निकाह करने पर केस बंद करा दिया। मगर शादी के बाद ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सास-ससुर दहेज के लिए उसे परेशान करते रहे।पीड़िता का कहना है कि प्रेम विवाह करने की वजह से वह मायके भी नहीं जा पाई और ससुरालियों के अत्याचार सहती रही। पति उसे न सिर्फ अगरबत्ती से जलाता, बल्कि उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। ऐसे में उसने कोर्ट में चल रहे केस को दोबारा खुलवा दिया।इससे बौखलाकर ससुराल वालों ने यातनाएं बढ़ा दीं। अब दो जनवरी की रात पति ने पीड़िता को घर से निकालकर पीटा।बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *