Advertisement

हैवान बने ससुराल वाले: दहेज के लिए बहू को घर से निकाला, रिश्ते के नंदोई पर दुष्कर्म करने का अरोप

रुद्रपुर में एक महिला ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भपात कराने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने रिश्ते के नंदोई पर कई बार दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। एसएसपी के आदेश पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2008 को यूपी के कांसगंज के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ससुराली कम दहेज लाने को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। दहेज में उनसे दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी थी। आरोप लगाया कि पति का उसकी जेठानी के साथ गलत ताल्लुकात है। आपत्ति जताने पर पति और जेठानी ने कई बार उसके साथ मारपीट की। बताया कि उसका पति कासगंज में पेंटर के कार्य का ठेका लेता है। इस दौरान उसके रिश्ते का नंदोई घर में रहने लगा।
विवाहिता के अनुसार आरोपी सत्यप्रकाश ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पति से इसकी शिकायत की तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। उसकी ओर से आपत्ति करने पर पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया। कुछ दिन बार गलती मानते हुए उसे वापस रख लिया। जब वह गर्भवती होती थी तो पति जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात करा देता था। बीते पांच जुलाई को ससुरालियों ने दहेज लेकर ही ससुराल वापस आने को कहा था। ऐसे में ससुरालियों के व्यवहार से वह अवसाद ग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *