Advertisement

रुद्रपुर:डीएम भदौरिया ने बैठक कर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने व शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के दिये निर्देश

रूद्रपुर 28 फरवरी 2025 – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने व शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि एपीओ की ढिलाई से यदि दस से अधिक वादों में रिहाई होती है तो सम्बन्धित एपीओ मासिक बैठक में जवाब देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि मजिस्टेªट जांच में किसी भी कारण से विलम्ब न हो, जांच में जिन विभागों द्वारा सहयोग न किया जा रहा हो उनकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उप जिलाधिकारी, एआरटीओ व पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्घटना स्थल चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है इसलिए शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित कर आरसी का मिलान करते हुये वसूली करें व बड़े बकायेदारों से सूची बनाते हुए सख्ती से वसूली की जाये। उन्होने कहा कि आये दिन अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है। अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाना सुनिश्चित करें इस हेतु राजस्व अधिकारी, खनन व पुलिस विभाग संयुक्त अभियान चलाऐं। उन्होने उप निदेशक खनन को निर्देश दिये कि जो मिट्टी खनन की अनुमति दी जाती है उसकी सूचना सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को भी अवश्य दे व खनन क्षेत्र का सीमांकन उप जिलाधिरी के नेतृत्व में किया जाये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराव व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करें व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करें। उन्होने आयोग के सन्दर्भाे, आडिट आपत्तियो, मजिस्ट्रीय जांच को भी प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियो को दिये।
जिलाधिकारी ने ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित करने व वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने हेतु कृषकों से वार्ता कर जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होने बैठक में सभी अधिकारियो को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियां करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों, रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण समय से करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, संयुक्त मजिस्टेªट आसिमा गोयल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सीएस चौहान, डॉ.अमृता शर्मा, रविन्द्र बिष्ट, ओसी कलैक्ट्रेट गौरव पाण्डे, संयुक्त निदेशक अभियोजन जंगपांगी, डीजीसी बरीत सिंह, मनोज तिवारी, एमएस धामी, उप निदेशक खनन अमित गौरव, अभिहित अधिकारी डॉ0 प्रकाश फुलारा, एआरटीओ विमल पाण्डे, चक्रपाणी मिश्र सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *