ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एक चलते टेंपो में 50 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 अप्रैल की है। महिला दिल्ली से ट्रेन से काशीपुर आई थी। इसके बाद केलाखेड़ा के लिए टेंपो में सवार हुई थी। सुल्तानपुर पट्टी के पास चलते टेंपो में महिला से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान चालक टेंपो चलाता था। महिला से लूटपाट कर उसे छोड़ दिया गया। महिला ने दुष्कर्म की बात को छिपाए रखा। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मामले का खुलासा करेंगे।
चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply