अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। व्यापार मंडल चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए सात लोगों ने अपने पर्चे भरे। नाम वापसी शुक्रवार को होगी। चुनाव 16 जून को होंगे। गुरुवार को कोतवाली के सामने धर्मशाला परिसर में चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत, निकेश अग्रवाल, तरूण बंसल, सतीश अरोरा, इस्लाम हुसैन के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए हरिओम सिंह, खालिद अख्तर ने पर्चे भरे। महामंत्री पद पर पूर्व महामंत्री रहे विमल अग्रवाल रमन और महफूज मंसूरी तो कोषाध्यक्ष पद पर अर्पित रस्तोगी, मो. आसिफ, इब्राहीम ने अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत, निकेश अग्रवाल ने बताया कि तीन पदों पर सात लोगों ने पर्चे भरे हैं।
पर्चों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रकिया होगी। नामांकन से पहले जुलूस निकाला जसपुर। रेड क्रास सोसइटी के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने अध्यक्ष पद पर नामांकन करने से पहले नगर में जुलूस निकालकर समर्थन मांगा। जुलूस, ठाकुरद्वारा बस अड्डे से शुरू होकर धर्मशाला परिसरतक पहुंचा। इस दौरान हरिओम सिंह एवं सर्मथकों ने व्यापारियों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply