देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माउंट एवरेस्ट पर आरोहण करने वाले युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को आज मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री रोहित भट्ट ने मुख्यमंत्री से अपनी अब तक की विभिन्न पर्वतारोहण यात्राओं और अनुभवों को साझा किया।
मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही श्री रोहित भट्ट को एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोहित भट्ट जैसे साहसी युवाओं पर उत्तराखण्ड को गर्व है। उन्होंने न केवल कठिन पर्वतीय चुनौती को पार किया है, बल्कि हर युवा के हृदय में आत्मविश्वास का भाव भी जगाया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply