Advertisement

जसपुर व्यापार मंडल: निर्विरोध चुने गये हरिओम अध्यक्ष,विमल अग्रवाल महामंत्री

तीनो पदों पर चार प्रतियाशियों के नाम वापसी के बाद चुनाव समिति ने किया निर्वरोध घोषित

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर। व्यापार मंडल चुनाव की नाम वापसी के दिन अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के चार दावेदारों के नामांकन वापस लेने के बाद हरिओम सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष, विमल अग्रवाल को महामंत्री वहीं अर्पित रस्तोगी को कोषाध्यक्ष घोषित कर दिया है। पूर्व उपाध्यक्ष रहे नासिर अली को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद विजेताओं ने समर्थकों समेत नगर में विजय जूलूस निकालकर व्यापारियों से सहयोग की अपील की।

कोतवाली के सामने धर्मशाला परिसर में चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत, निकेश अग्रवाल, तरूण बंसल, सतीश अरोरा, इस्लाम हुसैन के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए हरिओम सिंह, खालिद अख्तर,

महामंत्री पद पर पूर्व महामंत्री रहे विमल अग्रवाल रमन और महफूज मंसूरी तो कोषाध्यक्ष पद पर अर्पित रस्तोगी, मो. आसिफ, इब्राहीम ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। शुक्रवार को नाम वापसी होनी थी। तीनों पदों पर खालिद अख्तर, महफूज मंसूरी, मो. आसिफ, इब्राहीम ने अपने पर्चे वापस ले लिए। चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने हरिओम सिंह को अध्यक्ष, विमल अग्रवाल को महामंत्री, अर्पित रस्तोगी को कोषाध्यक्ष घोषित कर दिया।

राजाराम राजपूत ने बताया कि चार लोगों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। कई वर्षों में यह पहली बार है कि चुनाव निर्विरोध हुआ। इसके बाद सर्मथकों ने ढोल नगाड़े, आतिशबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान अश्वनी छाबड़ा, सत्वान गर्ग, जतिन नरूला, पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, तरूण गहलोत, अवलोक गोयल, सनी प्रधान,मौ. यामीन,नासिर अली, ललित शर्मा, त्रिलोक अरोरा, हरीश ग्रोवर, महेंद्र अरोरा, उस्मान अहमद,विनोद कुमार, नीरज अरोरा, रोमिल जेन,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *