रूद्रपुर 09 जून, 2025। प्रमुख अधीक्षक जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय डॉ0 आरके सिन्हा ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में अब ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह स्क्रीनिंग अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से की जा रही है, जिससे शुरुआती अवस्था में कैंसर की पहचान संभव हो सके।
प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि भारत में महिलाओं को होने वाले ब्रेस्ट कैसर दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला कैसर है, जो सभी नए कैंसर मामलों में से लगभग 26.6 प्रतिशत है। सर्वाइकल कैंसर के लगभग 17.7 प्रतिशत नए मामले इसी से होते है। इसके साथ साथ ओवेरियाँ कैंसर लगभग 6.6 प्रतिशत मामले हर वर्ष आ रहे है। उन्होने बताया राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (ICMR-NCDIR) के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 2.5 लाख महिलाएं ब्रैस्ट कैंसर की चपेट में आती हैं, और इन मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महिलाओं की समय पर जांच और जागरूकता से इस बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में पकड़ा जा सकता है, जिससे उपचार अधिक प्रभावी हो जाता है। उन्होने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड, बीपीएल या अंत्योदय कार्ड धारक सभी महिलाएं यह सेवा निःशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। शासन द्वारा निर्धारित अन्य वर्गों भी यह निशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते है। उन्होने बताया कि जिनके पास यह कार्ड नहीं हैं, वे मात्र ₹1170 शुल्क देकर यह महत्वपूर्ण जांच करा सकती हैं। उन्होने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन मेमोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है। सभी महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। यह जांच महिला एक्सरे तकनीशियन द्वारा ही किए जा रहे है।
प्रमुख अधीक्षक ने कहा यह पहल महिलाओं में कैंसर की जल्दी पहचान और उपचार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। चिकित्सालय प्रबंधन सभी महिलाओं से अनुरोध करता है कि वे समय पर अपनी जांच कराकर स्वास्थ्य के प्रति सजगता दिखाएं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply