Advertisement

जसपुर: खुले नाले को लेकर व्यापारियों का टूटा सबर का बांध, मोके पर चेयरमेन को बुलाकर कराया रूबरू

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर।दो वर्षो से मेन बाजार में खुले पढ़े नाले से दोचार हो रहें व्यापारीयों का आज सबर जवाब देग्या। नाले पर जाल न डालने से नाराज व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को मौके पर बुलाकर हंगामा काटा तथा नाले पर जाल डालने की मांग की। अध्यक्ष ने एक सप्ताह में जाल डालने का भरोसा दिलाकर नाले की मौके पर ही सफाई करा दी। बता दें कि दो साल पहले अतिक्रमण अभियान के दौरान प्रशासन ने नाले पर बनी दुकानों को तोड़ दिया था। तब से नाला का एक बड़ा हिस्सा खुला हुआ है। गर्मी में नाले से बदबू आने एवं बारिश में जलभराव को देखते हुए व्यापारियों ने नए व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह से शिकायत की थी।

आज अध्यक्ष हरिओम सिंह निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत आदि व्यापारियों संग मौके पर पहुंचे तथा नाले की स्थिति को देखा। व्यापारियों ने मौके पर पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट को बुलाकर नाला सफाई एवं जाल को लेकर हंगामा काटा। साथ ही नाले के ऊपर जाल डालने को कहा। बरसात के मौसम को देखते हुए नाले की सफाई कराने की बात कही। पालिका अध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर नाले के ऊपर जाल लगाने का भरोसा दिलाया। तथा मौके पर जेसीबी मंगाकर सफाई कर्मचारियों से नाले की सफाई कराई। मोके पर हरिओम सिंह, विमल कुमार, निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, सतीश अरोरा, अंकुर बंसल, अवलोक गोयल, महेंद्र अरोड़ा, गगनदीप सिंह, सहित खासी संख्या मे व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *