अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:ओंकार की ध्वनि से गुंजायमान हुआ जसपुर

नगर मे जगह जगह मैदानों, घरों में लोगों ने किया योग-प्राणायाम

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर।11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह जसपुर नगरी ओंकार की ध्वनि से गुंजायमान रही।धर्मशाला, स्कूलों कॉलोनियों, मैदानों, घरों में लोगों ने योग-प्राणायाम किया। कई स्थानो पर खासी भीड़ उमड़ी। जनप्रतिनिधियों ने नियमित योग करने का आह्वान किया।

शनिवार को योग दिवस के अवसर पर पुरानी नगर पालिका चौक मे भाजपाइयों ने योग किया। यहाँ खासी संखाय मे लोगो ने योग किया। इस दौरान , मनोज पाल, डॉ. एमपी सिंह,सुरेन्द्र चौहान, राजकुमार,सुधीर विश्नोई,रवि मणि, जुमा खा आदि मौजूद रहें।

वहीँ धर्मशाला मंदिर परिसर मे भी लोगो ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। यहां इस दौरान
निकेश अग्रवाल, संजय गर्ग, संजय गोयल, राजाराम राजपूत हरिओम सिंह, नीरज गर्ग, हरीश टोनी,एसपी शर्मा योगा टीचर-अंशु चौहान… चंचल,वंधना, गीता, ममता,अल्का, सोनाली, सीमा, आरती ,अर्चना,संजू, सुमन , उदिता, सुमन, कविता, गीता, संगीता, शिवानी, कंचन, कल्पना, सरिता, पल्लवी, संगीता ,पलक,तनू, दीपाली, पूजा, पूजन,लेविनदीप ,निशू , रूचि, पूनम, रूपाली,आदि मौजूद रहें।

वहीँ पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत गढ़ीनेगी में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ योगासन किया।इस दौरान उन्होंने ने कहा कि

योग के अभ्यास से आत्मिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वहीं, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में योग दिवस मनाया गया। इंटर कॉलेज परिसर में हुए योग दिवस कार्यक्रम में व्यापार मंडल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष को पूर्व के योग दिवस का फोटो भेंट किया गया।


यहां कॉलेज प्रवंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, बाबू सिंह शाक्य, निशांत अरोड़ा, दीपक कुमार, प्रभादेवी, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
वहीँ बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में विश्व योग दिवस मनाया गया। यहां प्रबंधक मुकेश चौहान, प्रधानाचार्य मोहन सिंह भंडारी, डोली चौहान, स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दुसरी और सिविल न्यायालय जसपुर में सिविल जज मनोज सिंह राणा द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें सिविल जज मनोज सिंह राणा ने योग के विषय पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता राजवीर सिंह, संदीप शर्मा, अनिल जोशी, पीएलबी टीम से वीर सिंह गौतम, आदेश कुमार, संगीता रानी, मुनेश, लता रानी, सोनू कुमार तथा कोर्ट स्टाफ से सुरेश बाबू, स्टेनो नाजिम, पीयूष बाबू, अरविंद बाबू, मिथिलेश, सुनील कुमार, एपीओ गोवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *