संविदा पर्यावरण मित्रों के आश्रितों को मृतक आश्रित सुविधा का लाभ देने पर जताई ख़ुशी
जसपुर । उत्तराखंड की नगर निकायों में वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियमित किए गए संविदा पर्यावरण मित्रों के आश्रितों को मृतक आश्रित सुविधा का लाभ देने पर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है । आज अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने बताया कि उत्तराखंड की पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2013 में 859 पर्यावरण मित्रों का वन टाइम सेटलमेंट के तहत पर्यावरण मित्रों की मृत्यु अथवा सेवानिवृत होने के उपरांत पद स्वता समाप्त करने की नीति लागू की गई थी । जिसमें राज्य के 859 पर्यावरण मित्रों की समस्या के निस्तारण हेतु गंभीरता पूर्वक उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने बड़ी प्रमुखता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रमुख सचिव शहरी विकास उत्तराखंड शासन को कई बार मांग पत्र देकर मृतक आश्रित कोटे में शामिल करने की मांग की थी । जिसके फलस्वरुप 4 जून 2025 को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक आश्रित नियमावली की परिधि में 859 पदों को शामिल करने का प्रस्ताव पारित कर मृतक आश्रितों को न्याय किया है । उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 859 पद पर नियमित हुए पर्यावरण मित्रों के आश्रितों को भी अब मृतक आश्रित सुविधा का लाभ मिलेगा । इसके लिए उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ परिवार ने मुख्यमंत्री एवं पूरी धामी कैबिनेट का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । संघ के प्रदेश महामंत्री राही ने राज्य की निकायों में वर्षों से दैनिक वेतन भोगी , संविदा ,आउटसोर्स , उपनल , मौहल्ला स्वच्छता समिति आदि कार्यरत पर्यावरण मित्रों नियमित करने की मांग की है । इस दौरान आलोक कुमार , शेखर , रूपेश कुमार , संजय कुमार , आनंद कुमार , रविंदर , यश कुमार, संजीव कुमार , राहुल कुमार , सुरेंद्र कुमार , शिवा , कमल कुमार, विनोद कुमार , कुलदीप कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply