जसपुर:बरसात का मौसम मरीजों की सेहत पर भारी,वायरल फीवर के मरीजो मे हो रहा हे इज़ाफ़ा

जसपुर,। बरसात का मौसम बच्चों और बड़ों की सेहत पर संकट खड़ा कर रहा है। इन दिनों वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, उल्टी दस्त एवं टाइफाइड की चपेट में बड़े एवं बच्चे आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तापमान लोगों को सूट नहीं कर रहा है। उनकी राय में इस मौसम में सक्रांमक रोगों से बचाव के लिए सावधानियां बरतना लाजमी हैं। सरकारी अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है। इन दिनों वायरल बुखार, उल्टी, दस्त, खांसी जुकाम के अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलोत, डॉ. मेहताब बताते हैं कि बुखार में मरीजों का पहले गला खराब होता है।बाद में तेज बुखार चढ़ता है। बच्चों में हल्की ठंड लगने की भी शिकायत मिल रही हैं। ऐसे मामलों में मरीज के परिजनों को बिना डॉक्टर की राय के उसे एंटीबॉयटिक दवा नहीं देनी चाहिए। डॉक्टर बताते हैं कि बरसात का मौसम लोगों पर भारी पड़ रहा हैं। वह प्रतिदिन खांसी जुकाम, डायरिया, बुखार, टाइफाइड से पीड़ित मरीजों को दवा दे रहे हैं। डाक्टरों ने मरीजों को सलाह दी है कि वह रोगों से बचाने के लिए पर्याप्त कपड़े पहने तथा साफ पानी ही पीएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *