जसपुर। नबी की शान में अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा लोग भड़क गए। उन्होंने एसडीएम एवं पुलिस को ज्ञापन देकर आरोपी दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आज शुक्रवार को नगर पंचायत महुआडाबरा के लोगों ने पहले एसडीएम चतर सिंह चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि सोशल मीडिया पर दो युवकों ने संविधान एवं कानून को ताक पर रखकर नबी की शान में गुस्ताखी की। उन्होंने मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद लोगों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई जावेद मलिक को तहरीर सौंपी।दोनों अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन देने वालों मे पूर्व सभासद हसरत हुसैन, हसन, अलाऊददीन, मो. जुनैद, मोहसिन, शाहिद, कमुरददीन, फैजान, इमरान आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply