जसपुर।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में डॉक्टरों ओर स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस समय अस्पताल में वायरल के मरीजों की भरमार है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि मरीज बढ़ रहे हैं और मरीजों का इलाज अच्छे से हो रहा है। लेकिन डाक्टरों की कमी निरंतर बनी हुई है। पहले भी उच्चाधिकारियों को सूचित किया था। पहले से बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन पैथोलोजिस्ट और फिजीशियन की कमी है लेकिन अब दो डॉक्टरों का और ट्रांसफर हो गया। इससे जो सामान्य डॉक्टर थे उनकी भी कमी हो गई है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply