रूद्रपुर 03 जुलाई, 2025 त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, गुरूवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिन सिंह भदौरिया की उपस्थिति में पंचायत निर्वाचन कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।
सॉफ्टवेय में जिले के कार्मिकों की डाटा फीडिंग की गई थी, जिनमें से प्रथम रेंडमाइजेशन में निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराए जाने हेतु 7135 कार्मिकों की रेंडम तैनाती की गयी।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ की नियुक्ति हेतु रेंडमाइजेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायतो में निर्वाचन कार्याे को संपन्न कराए जाने हेतु कुल 8500 मतदान कार्मिकों की राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर में डाटा फीडिंग का कार्य किया गया था ।
जिले में निर्वाचन मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराए जाने हेतु रिजर्व सहित कुल 7135 कार्मिकों की तैनाती की गयी, जिसमें से 2239 महिला कार्मिक शामिल हैं।
रंेडमाईजेशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी/नोडल कार्मिक केएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, अनिल कोली आदि मौजूद थे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply