काशीपुर:अधबने मकान में बने सीवर टैंक में बच्चे की तैरती मिली लाश

काशीपुर 5 जुलाई । घर से खेलने निकले 6 वर्षीय बच्चे की अधबने मकान में बने सीवर टैंक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महुआखेड़ागंज शक्ति चौराहा निवासी अब्दुल हक का 6 वर्षीय पुत्र जुबेर । जुलाई से गायब था। परिवारजनों ने गायब

हुए जुबेर की सूचना पैगा पुलिस को भी दी थी। आज सुबह पैगा चौकी से कुछ ही दूरी पर अलीगंज रोड पर शिवा ढाबा के नजदीक बन रहे एक मकान में बने सीवर टैंक में जुबेर की लाश पड़े होने की सूचना मिली। सीवर टैंक में पानी भरा हुआ था जिसमें जुबेर की लाश तैर रही थी। सूचना मिलने पर जुबेर के

परिवार व पुलिस मौके पर पहुंची तथा जुबेर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी उक्त मकान के मालिक का पता नहीं चला है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *