देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 19 जुलाई को रुद्रपुर मे

डीएम ने तैयारियो को लेकर किया स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण

रूद्रपुर 07 जुलाई, 2025 – देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 19 जुलाई के सम्भावित जनपद भ्रमण को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के साथ स्पोर्ट स्टेडियम रूद्रपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री श्री शाह का 19 जुलाई को सम्भावित भ्रमण को लेकर मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि कार्यक्रम हेतु स्पोर्टस स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होने कहा कार्यक्रम में औद्योगिक संस्थाओं द्वारा एग्जीबिशन (प्रदर्शनी) लगायी जायेगी तथा उद्योगपति भी प्रतिभाग करेगें, जिस हेतु उद्योग निदेशालय व उद्यमियों के साथ वार्ता की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि प्रेम प्रकाश आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *