रुद्रपुर। जिले में आठ क्लस्टर राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित किए जाने हैं। इनमें कुल 39 हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों को संबद्ध किया जा रहा है। राजकीय शिक्षक संघ ने क्लस्टर नीति का विरोध करते हुए इन विद्यालयों को बंद करने का प्रयास बताया है।
चेतावनी दी है कि अगर यह नीति ऊधमसिंह नगर में लागू की गई तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने शनिवार को सीईओ केएस रावत को ज्ञापन सौंपा। कहा क्लस्टर जीआईसी में संबद्ध जिले के 39 राजकीय
रुद्रपुर में सीईओ को ज्ञापन देते राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद
हाईस्कूलों व इंटर कॉलेजों में जो छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, उनको यदि क्लस्टर कालेजों में पंजीकृत कराया जाएगा तो इन विद्यालयों में छात्र संख्या धीरे-धीरे कम हो जाएगी। इस कारण भविष्य में यह विद्यालय बंद
हो जाएंगे।
यह क्लस्टर नीति सरकारी शिक्षण संस्थानों (हाईस्कूल व इंटर कॉलेज) को बंद करने की योजना है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष नीरज चौहान, जिलामंत्री अनंत चौहान आदि रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply