जसपुर। भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
रविवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. एमपी सिंह के कार्याल्य पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित किए। डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, राजकुमार सिंह आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा मिष्ठान वितरित। यहां मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, सुरेंद्र सिंह, कमल चौहान, अशोक खन्ना, महेश प्रजापति, विशाल कश्यप, ललित शर्मा, रविमनी, संजय गर्ग, यशपाल शर्मा, अनीता पंवार, नीलकमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply