जसपुर। नादेही चीनी मिल द्वारा पांच माह से वेतन न देने पर आक्रोशित कर्मचारियों ने मिल गेट पर विरोध प्रदर्शन कर वेतन दिए जाने की मांग की।
नादेही मिल के गेट पर एकत्र हुए कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कहा कि पिछले पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है, इसके बाद भी शासन-प्रशासन को उनकी कोई फिक्र नहीं है। अब उनके सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। उन्होंने अपने वेतन को पूर्व की भांति बहाल किए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया। श्रमिक नेता राजेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को अपने बच्चों की फीस समेत घर का खर्च चलाना होता है। जब वेतन ही नही मिलेगा तो खर्च कैसे चलेगा। बताया कि वर्ष 2016 में चीनी मिल कर्मचारियों का वेतनमान पुनरीक्षित किया गया था। जिसे वर्ष 2018 में सरकार ने निरस्त कर दिया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहां से वर्ष-2018 में ही पुनरीक्षित वेतन दिए जाने के आदेश दिए गए। लेकिन 11 फरवरी 2025 को सरकार ने पुनरीक्षित वेतन को बंद कर दिया। लगभग 86 परमानेंट एवं 250 सीजनल कर्मचारी मिल में कार्य करते हैं। सभी को पिछले पांच माह के वेतन का इंतजार है। इस दौरान प्रभु नाथ सिंह, नारायण सिंह, लियाकत हुसैन, अंकुर कुमार, जसविंदर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply