जसपुर:बीएड में 79.10% अंक लाने पर वंशिका सम्मानित

जसपुर। महुआडाबरा के श्री साईं कॉलेज के बीएड प्रथम सेमेस्टर में 79.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर आने वाली वंशिका रानी पुत्री वीरेंद्र सिंह को सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपाइयों ने उसके घर पहुंचकर सम्मानित किया। शनिवार को रेत बजरी कारोबारी वीरेंद्र सिंह के घर पहुंचे समदर्शी अध्यक्ष आरपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष राजकुमार, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा महेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, अशोक खन्ना, खड़क सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *