जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन भवन का किया स्थलीय निरीक्षण

रूद्रपुर 09 जुलाई,- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कोषागार के निकट संस्कृति विभाग का 609.86 लाख की लागत से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अभियंता को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यो में तेजी लाते हुए आगामी दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
सहायक अभियंता पेयजल निगम ने बताया कि भूतल में ऑडिटोरियम में मंच के साथ ही 250 सीट क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है, जिसमे 04 कक्ष, 02 शौचालय, 01 वीआईपी कक्ष, 01 कार्यालय कक्ष बनाये जा रहे है तथा प्रथम तल में 04 कक्ष व 02 शौचालय बनाये गये है। उन्होने बताया कि ऑडिटोरियम का फिनिसिंग कार्य गतिमान है माह दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम पोर्च को ठीक करने व छत व शौचालयों के डाउन पाईपो को दीवारो के भीतर करने के निर्देश दिये ताकि बाहर दिखाई न दें साथ ही उन्होने ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक पेंटिंग, होर्डिग्स लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होने जिला युवा कल्याण अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी को नियमित ऑडिटोरियम के कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश मौके पर दिये।

निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सहायक अभियंता पेयजल निगम बीसी जोशी व अवर अभियंता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *