काशीपुर: महानगर अध्यक्ष अजय सक्सेना ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ पत्रकार प्रेस परिषद काशीपुर इकाई का विस्तार

प्रकाश जोशी,मनोज श्रीवास्तव को मिली जिला इकाई मे जगह

काशीपुर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रेस परिषद भारत के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेशअध्यक्ष ने काशीपुर इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना को मनोनीत करते हुए संपूर्ण इकाई के पदाधिकारी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की काशीपुर से पत्रकार प्रकाश जोशी और मनोज श्रीवास्तव को जिला इकाई में लिया जा रहा है जिसमें उन्होंने घोषणा करते हुए प्रकाश जोशी को जिला उधम सिंह नगर पत्रकार प्रेस परिषद का जिला सचिव की घोषणा की जिसका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
पत्रकार प्रेस परिषद भारत के गठन से संबंधित एक बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी जी की मौजूदगी में संपन्न हुआ जिसमें नगर अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना ने काशीपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश कश्यप और अनूप सिंह की घोषणा की उसके बाद उपाध्यक्ष जगदीश सक्सेना,वरिष्ठ महासचिव पद पर प्रेम प्रकाश उर्फ रवि साहनी चुने गए सचिव बलविंदर साहनी व विजेंद्र कुमार ,कोषाध्यक्ष मनोज पंत ,संगठन मंत्री हर स्वरूप सिंह, प्रचार मंत्री
योगेस कशयप, सदस्य असीम प्रेमी, अनुराग ठाकुर, सचिन सक्सेना, राजीव गौतम को चुना गया।
नगर अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना नहीं पत्रकार प्रेस परिषद के संरक्षक पद पर सर्वप्रथम प्रकाश जोशी ,राकेश चौहान ,अरुण वर्मा, डॉक्टर रजनीश कुमार ,गौरव राजपूत, अशोक धीमान और दीपका आत्री के नाम की घोषणा की जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से पारित कर तालियां बजाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *