निवेश उत्सव में होगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग :गणेश जोशी

रुद्रपुर।उत्तराखंड निवेश उत्सव कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गई है। 19 जुलाई को रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इसमें औद्योगिक संस्थानों की ओर से उत्तराखंड में एमओयू कर तीसरे चरण में एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग होगी। ग्राम्य विकास और जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कलक्ट्रेट में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर लें। कार्यक्रम में सुंदर पंडाल, साउंड सिस्टम के साथ ही सुचारू विद्युत व्यवस्था रखी जाए, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर सेट भी उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि पंडाल में वीवीआईपी, वीआईपी, प्रेस प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग सुविधाजनक स्थान चिह्नित किया जाए और लोगों के आने-जाने के लिए गैलरी भी अलग से बनाई जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा स्टॉल लगाने के साथ ही पार्किंग में पेयजल व्यवस्था, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था के साथ सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *