रुद्रपुर:ऑक्सफोर्ड एकेडमी में पुलिस की पाठशाला का हुआ आयोजन,यातायात नियमों का पालन करने अपील की

रुद्रपुर के ऑक्सफोर्ड एकेडमी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। एडिशनल एसपी रेवाधर मठपाल ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने से हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें।बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं। साइबर एक्सपर्ट रीता चौहान ने साइबर अपराधों के बारे में बताया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं का जिक्र करते हुए बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में 550 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *