रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 10 फीसदी अतिरिक्त सहित कुल 1574 मतदान पार्टियों का गठन किया गया। इसमें एक-एक बूथ के लिए पीठासीन अधिकारी सहित पोलिंग पार्टी निर्धारित कर दी गईं हैं। मतदान से ठीक पहले पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की उपस्थिति में निर्वाचन कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के सफल संचालन के लिए कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कर मतदान पार्टियां गठित हो गई है। इसमें कुल 7870 कार्मिकों काे पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ की नियुक्ति रेंडमाइजेशन से किया गया।जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्वाचन कार्याें को संपन्न कराए जाने के लिए कुल 1574 मतदान पार्टियों का गठन किया गया है। 10 प्रतिशत मतदान पार्टियां अतिरिक्त शामिल हैं। सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण 17 से 22 जुलाई तक पंतनगर में किया जाएगा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply